फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार ई-स्कूटी बरामद हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने चोरी की चार स्कूटी समेत अंतर राज्यीय गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में से दो लोग हरियाणा में एक डिलीवरी कंपनी में काम करते थे और वहां से स्कूटी चुराकर यहां के साथियों की मदद से बिक्री कर देते थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम सरायकाइयां चौकी प्रभारी मोहन देव शर्मा ने मिश्रीपुर में हिंद कोल्ड स्टोर के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने धीरेंद्र निवासी रौसर कोठी थाना रामचंद्र मिशन, मुकेश निवासी ग्राम देवकली थाना सेहरामऊ दक्षिणी, जितेंद्र निवासी रौसर कोठी थाना रामचंद्र मिशन, रविशंकर निवासी ग्राम रेवती जिला बलिया हाल पता पालम बिहार थाना सेक्टर 22 ए पालम बिहार गुरुग्राम हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर चोरी की गई चार ई-स्कूटी बरामद हुई हैं। पूछताछ में अभियुक्त मुकेश व रवि ने बताया कि वह एक डिलीवरी कंपनी में काम करते हैं। यह सब मिलकर दिल्ली से ही ई-स्कूटी चोरी करके लाते हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर बेंच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें