फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Wed, 14 Jun 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
रोजा पुलिस की गिरफ्त में ई-रिक्शा चोरी करने के आरोपी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ई-रिक्शा चोरी कर बिक्री करने वाले चार आरोपियों को रोजा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने उनके पास से तीन ई-रिक्शे, तमंचे और अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह अटसलिया अंडरपास के पास सर्विस लेन पर हांडा कॉलोनी की तरफ से ई-रिक्शे में चोरी का कटा ई-रिक्शा देखकर पुलिस ने रोक लिया। चालक निर्भय उर्फ मगरू निवासी आईटीआई कॉलोनी रोजा से पूछताछ की। वह सही जवाब नहीं दे सका। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने अपने तीन अन्य साथियों के नाम बताए। उन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि पुलिस टीम ने निर्भय, बबलू उर्फ मोहम्मद जाहिद निवासी सिंजई चौक कोतवाली, रामाधीन निवासी आईटीआई कॉलोनी रोजा व भल्लू गुप्ता निवासी कुम्हरावा थाना जलालाबाद को गिरफ्तार किया है। आईटीआई कॉलोनी का रिंकू गुप्ता भाग गया। पुलिस ने तीन ई-रिक्शे, अवैध तमंचा, एक कटा ई-रिक्शा, टॉयर, बैटरी आदि बरामद किए हैं।
विज्ञापन

-
बदल देते थे रंग, फिर करते थे बिक्री
-पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। इसमें ई-रिक्शों को अलग-अलग स्थानों से चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार, वे ई-रिक्शे का रंग बदलकर बिक्री करते थे। बिक्री में दिक्कत आने पर काटकर पार्ट्स बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें