फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सपा नेता रोशनलाल वर्मा के कॉम्प्लेक्स की रेलिंग पर चला बुलडोजर, BJP MLA पर उत्पीड़न का आरोप

Thu, 20 Jul 2023 02:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा का पतराजपुर में कॉम्प्लेक्स बना हुआ है, जिसमें कई दुकानें हैं। बृहस्पतिवार की सुबह कॉम्प्लेक्स की रेलिंग को अवैध बताकर बुलडोजर से तुड़वा दिया गया। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक के इशारे पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 
विज्ञापन
बुलडोजर से तोड़ी गई रेलिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही के पतराजपुर में बृहस्पतिवार को सपा के पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के कॉम्प्लेक्स की रेलिंग गिराने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। रोशनलाल ने भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के इशारे पर परेशान करने का आरोप अफसरों पर लगाया। कार्रवाई के दौरान रोशनलाल वर्मा की अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

 
दो बार बसपा से विधायक रह चुके रोशनलाल वर्मा ने 2017 में तिलहर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सपा में शामिल हो गए थे। रोशनलाल वर्मा तिलहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सलोना कुशवाहा से चुनाव हार गए थे। तब से दोनों पक्षों में लगातार विवाद सामने आता रहा है। 

ये भी पढ़ें- किस्सा कुर्सी का: बैठक में शानदार कुर्सी पर बैठे अफसर, भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के लिए डलवा दी लकड़ी वाली
विज्ञापन

 

प्रशासन से की गई थी शिकायत 

पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा का पतराजपुर में कॉम्प्लेक्स बना हुआ है, जिसमें कई दुकानें हैं। उसके आगे लगी रेलिंग को अवैध बताते हुए प्रशासन से शिकायत की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे प्रशासन और पुलिस के अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच गए। रोशनलाल ने रेलिंग को खुद ही तुड़वाने की बात कही लेकिन अधिकारी जेसीबी से रेलिंग तोड़ने की बात कहते रहे। इस बात पर रोशनलाल और उनके समर्थक नाराज हो गए। 


 
विज्ञापन

अफसरों से हुई नोकझोंक 

पूर्व विधायक ने अफसरों से नाराजगी जताई। इसके बाद जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच जेसीबी से रेलिंग के एक हिस्से को तोड़ दिया गया। बाकी हिस्से को रोशनलाल ने खुद ही हटाने का आश्वासन दिया। तब पुलिस-प्रशासन के अधिकारी वापस आ गए। इस मामले को लेकर सपा नेताओं ने एडीएम प्रशासन संजय पांडे से मुलाकात की और विधायक सलोना कुशवाहा के इशारे पर मनमानी करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें