फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: श्रीरामचंद्र मिशन में आज आएंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Fri, 20 Sep 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को मिश्रीपुर स्थित श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने आश्रम में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह साढ़े दस बजे पूर्व राष्ट्रपति हरदोई बाइपास स्थित आश्रम में पहुंचेंगे। यहां रुकने के बाद शहर के मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित श्री रामचंद्र महाराज के आवास पर भी जाएंगे। साढ़े 12 बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद डीएम और एसपी राजेश एस. ने हेलिपैड और आश्रम के अंदर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूर्व राष्ट्रपति का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के दीवान जोगराज स्थित आवास पर जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें