फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नियामक आयोग के निर्देश पर बिजली उपभोक्ता फोरम का गठन

Wed, 03 Apr 2024 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जेपी वर्मा, एसई। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली निगम के उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत नियामक आयोग के निर्देश पर बिजली उपभोक्ता फोरम का गठन कर दिया गया। इसमें अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। सदस्य के रूप में चार अन्य लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए जेई से लेकर एसडीओ के कार्यालय तक भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए नियामक आयोग ने कदम उठाया है। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि माह के पहले और तीसरे शनिवार को उपभोक्ता फोरम के सदस्यों की बैठक होगी। इसके लिए कोई भी आवेदक अपना प्रार्थना पत्र लिखित में दे सकता है। उसके बाद संबंधित अधिकारी व उपभोक्ताओं को आमने-सामने बैठाकर फोरम बुलाकर समस्या सुनकर समाधान निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें