फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने लिया 145 एकड़ जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने शुक्रवार को बंडा के गांव नवदिया बंकी में 145 एकड़ जमीन पर कब्जा ले लिया है। इस दौरान एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ पंकज पंत और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि गांव नवदिया बंकी में वन विभाग की जमीन पर नवदिया बंकी निवासी किसानों ने काफी समय से कब्जा कर रखा था। वन विभाग ने कई बार जमीन को कब्जामुक्त कराने का प्रयास किया लेकिन एक किसान ने जमीन को अपनी बताकर कोर्ट में मुकदमा कर रखा था। अब कोर्ट ने वन विभाग की जमीन बताते हुए कब्जामुक्त कराने का आदेश दिया था।
शुक्रवार को एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव ने पैमाइश कराने के आदेश दिए थे। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन की पैमाइश की और इसके बाद वन विभाग की ओर से जेसीबी से खाईं खुदवाकर जमीन पर कब्जा कर लिया गया। किसानों के घर की महिलाएं मौके पर आ पहुंचीं और उनकी वनकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल भी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन प्रशासन ने उन्हें समझाकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें