शाहजहांपुर। 71वीं जनपदीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जारी रही। इस दौरान चार मैच खेले गए। इनमें खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया।
पहले मैच में पीलीभीत की टीम ने मुरादाबाद को 4-0 से हरा दिया। दूसरा मैच पीलीभीत व बरेली के मध्य हुआ। इसमें पेनाल्टी शूट आउट के जरिये बरेली की टीम ने बाजी मारी। तीसरे मैच में बदायूं की टीम ने शाहजहांपुर को 3-0 से हरा दिया। चौथा मैच पुरुष वर्ग में पीलीभीत व बरेली के बीच हुआ। पेनाल्टी शूट आउट के जरिये बरेली की टीम ने बाजी मारी। प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मैच बदायूं और बरेली व दूसरा फाइनल मैच महिला वर्ग में शाहजहांपुर और बरेली के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अंपायर दिलीप शर्मा, कौशल किशोर, फरदीन, प्रेमजीत, अनुज, खुर्शीद आलम, आशु भारती, प्रवीण कुमार आदि रहे।
-
खेल भावना जरूरी
फोटो नंबर 3
-पुलिस की ड्यूटी के साथ खेल भी काफी अहम है। उसके लिए हम रोज अभ्यास करते हैं। खेल भावना प्रतियोगिता में दिखाना काफी आवश्यक है।
सुमन, पीलीभीत
-
अनुशासन देखने को मिलता
फोटो नंबर 4
-जिस तरह पुलिस में अनुशासन का अहम रोल होता है। उसी तरह खेलों में भी अनुशासन का अहम रोल है। सभी को खेलों में प्रतिभाग करना चाहिए।
स्मृति, पीलीभीत
-
पुलिस में आने पर भी नहीं छूटा खेल
फोटो नंबर 5
-हमें बचपन से ही फुटबाल के प्रति काफी लगन थी। पहले कॉलेज में खेलते थे। उसके बाद पुलिस में आने के बाद खेलने का मौका मिला।
पूनम, बरेली
खेलों का अहम रोल
फोटो नंबर 6-
-जीवन में खेलों का अपना महत्व है। खेल से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है, साथ ही करियर बनाने में भी सहायक होते हैं।
शिवांगी, बरेली