जीआईसी सभागार में प्रधानाचार्यों की बैठक में निर्देशित करते डीआईटोएस हरिवंश कुमार व मौजूद प्रध
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को जीआईसी के सभागार में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कहा कि शैक्षिक सत्र को शुरू हुए तीन महीने बीत गए हैं। अब भी जिले के तमाम विद्यालयों में छात्रों के नामांकन काफी कम हुए हैं। इसको गंभीरता से लेकर जुलाई में नामांकन को बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए।
कक्षा नौ व 11वीं में नामांकित विद्यार्थियों का डाटा पांच अगस्त तक अपलोड करवा लें। उन्होंने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में संस्थागत व निजी परीक्षार्थियों के आवेदन को लेकर भी कराने के निर्देश दिए।
डीआईओएस ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन पूर्ण कराया जाए। माध्यमिक विद्यालयों में शासन की समस्त परियोजनाओं का समय से क्रियान्वयन होना चाहिए। इनमें यूथ क्लब, ईको क्लब, संचारी रोग, सड़क सुरक्षा, प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार, प्रोजेक्ट अलंकार आदि शामिल हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत मरम्मत व निर्माण कार्य से जुड़े प्रस्तावों को समय रहते भिजवा दें।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संजय कुमार मौर्या, डॉ. अमीर सिंह, दीपक दीक्षित, धनवीर सिंह, शाइस्ता नसीम, कृष्णा गुप्ता, डीआईओएस कार्यालय लिपिक अलंकार सिंह, जिला समन्वयक राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे।