शाहजहांपुर के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। अग्रसेन भवन में सोमवार को महाराज अग्रसेन जयंती समारोह समिति की ओर से महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और संरक्षक रामचंद्र सिंघल ने माल्यार्पण किया। इसके बाद महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. संजीत अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल और अन्य महिला मंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अमित गर्ग, गोपाल राम अग्रवाल, रवि अग्रवाल, दिव्यम गर्ग व अन्य सदस्यों ने भोग लगाया। इसके अलावा अग्रवाल समाज के अन्य लोगों ने भी अग्रसेन भवन पहुंचकर महाराज अग्रसेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संवाद