फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा पर बरसे फूल

विज्ञापन
खुटार में बाबा साहब की प्रतिमा पर मल्यार्पण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
- सरायकाइयां से हुआ शोभायात्रा का शुभारंभ, देवस्वरूपों की झांकियां रहीं आकर्षण का प्रमुख केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। संविधान रचयिता बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गोष्ठी कर उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। सरायकाइयां से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
आंबेडकर मेमोरियल संस्थान की ओर से दोपहर में मोहल्ला सरायकाइयां स्थित बाबा साहब की प्रतिमा से डॉ. एमपी सिंह, अमर चंद्र जौहरी, डॉ. वाईपी गौतम, भगवंत राम, पीईएस दरवेश कुमार ने पंचशील ध्वज दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में बाबा आंबेडकर, संत गुरु रविदास, संत गाडगे, सम्राट अशोक आदि की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का समापन जीआईसी के खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम में ब्रजेश वर्मा, सुरेश पाल सिंह, रामसेवक गौतम, मातादीन वर्मा, विजय, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कश्यप स्वाभिमान संगठन व एकलव्य सेना की ओर से डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप, प्रदेश सचिव शिवनंदन सागर, प्रभात वर्मा, मदन लाल कश्यप, प्रभात वर्मा, शिवनंदन सागर आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से आयोजित गोष्ठी में तेग बहादुर आनंद, फकीरे लाल वर्मा, संदीप शर्मा, राजेश दिनकर आदि ने विचार रखे। कटिया टोला स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विकास चंद्र एडवोकेट, मुरारी लाल भास्कर एडवोकेट, सुशील कुमार एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
सामाजिक संस्था संत गाडगे जनकल्याण समिति की ओर से लोदीपुर क्षेत्र स्थित गाडगे भवन में डॉ. डीआर वर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के शोषित, पीड़ित, वंचित वर्ग को जीने का जीवन जीने का अधिकार दिलाया। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र, डॉ.कन्हैयालाल, आदित्य वर्मा, संदीप पाल, अनूप कुमार पाल मौजूद रहे। डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकाली, जो बुद्घ विहार से शुरू होकर घंटाघर पर समाप्त हुई। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सुधाकर गौतम, अरविंद, आदर्श, अवनीश, राजेश, रजनीश आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सिंधौली नगर इकाई के द्वारा ग्राम बरुआरा मे वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम अभाविप के जिला संगठन मंत्री आकाश, आरएसएस के जिला योग प्रमुख अजय पाल सिंह, अनुराधा सिंह, अभाविप के जिला संगठन मंत्री आकाश सिंह, सह-जिला प्रमुख रविकांत शुक्ला, संयोजक चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
पुवायां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर पार्क जाकर भगवान बुद्ध और बाबा साहब की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अरूणोद मिश्रा, आशीष तिवारी, आनद शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा नेता मंजू आनंद के आवास पर कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को याद किया गया। गांव सुजानपुर में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर प्रधान के पति शैलेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


खुटार। यहां जुलूस निकाला गया। इस मौके पर उदयवीर सिंह, विजय शंकर अवस्थी, रामलड़ैते श्रीवास, रामआसरे गौतम आदि मौजूद रहे।

सपा ने कार्यालय पर मनाई जयंती
सपा कार्यालय पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.बीआर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खां समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व विधायक राजेश यादव, रोशन लाल वर्मा, राजेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव,सैयद रिजवान अहमद,संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें