फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: औद्योगिक इकाइयों में घुसा बाढ़ का पानी... निर्मित माल भीगा, उत्पादन भी ठप

Sat, 13 Jul 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अजीजगंज ​स्थित मिल में भरा पानी। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में आई बाढ़ का पानी औद्योगिक इकाइयों में घुसने से उत्पादन ठप हो गया। अजीजगंज-कांट में स्थित कई औद्योगिक प्रतिष्ठान में जलभराव होने से उद्यमियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। उनके ऑर्डर और सप्लाई अटक गई हैं।
विज्ञापन

कांट-जलालाबाद रोड, अजीजगंज में तमाम औद्योगिक इकाइयां लगी हैं। बृहस्पतिवार को बाढ़ आने के बाद मिलों और इकाइयों के अंदर जलभराव होने पर कार्य को बंद कराकर मजदूरों की छुट्टी कर दे दी गई थी। लगातार जलस्तर बढ़ने से इकाइयां डूब गईं हैं। मशीनरी डूबने के साथ ही बारदाना और निर्मित माल भी भीग गया। इकाइयों में निर्मित उत्पाद भी पानी के चलते खराब हो गए हैं।
आरटी रोलर फ्लोर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड अजीजगंज के स्वामी हितेश अग्रवाल ने बताया कि मिल में बाढ़ का पानी भरने से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। पानी कम होने पर मशीनों के सूखने में समय लगेगा। साथ ही माल भी खराब हो गया। पानी से उत्पादन ठप होने के साथ-साथ कच्चे व पक्के माल का नुकसान हुआ है। जलालाबाद रोड पर विद्या प्लाईवुड व अन्य फैक्ट्रियों में अचानक बाढ़ का पानी कई फुट भर जाने से फैक्टरियों के बुनियादी ढांचे व विद्युत उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

-

ट्रांसपोर्ट के गोदामों में भी लाखों का नुकसान
-अजीजगंज स्थित ट्रांसपोर्ट के गोदाम में बाढ़ का पानी भरने से कपड़ा, मशीनरी व दवाइयां भीग गईं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रांसपोर्ट मालिक के अनुसार, उनके सामने पीने के पानी तक की दिक्कत है। जनरेटर से सबमर्सिबल चलाने पर दूषित पानी आ रहा है। नहाने तक का पानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें