फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। निगोही मार्ग पर जाठियापुर बुजुर्ग के पास शुक्रवार शाम को एक कार में अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में कार सवार पांचों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर के गांव हसीपुर निवासी अवधेश कुमार कार से निगोही रोड से पुवायां की ओर आ रहे थे। कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। गांव जाठियापुर बुजुर्ग के पास इधर से जा रहे किसी अज्ञात वाहन की कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक घायल कार में फंसा मिला। किसी तरह घायल को बाहर निकाला गया। इसके बाद कार चालक अवधेश कुमार और गढ़ियारंगीन निवासी अखिलेश कुमार को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से दोनों लोगों को रेफर कर दिया गया। अन्य तीन घायलों को लोग निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद दूसरा चालक वाहन सहित भाग निकला। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है। घायलों में एक लेखपाल पंकज भी बताए गए हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें