जैतीपुर। थाना क्षेत्र के मदरुआ गांव में शिव मंदिर के पास शुक्रवार रात एक खेत में लगी बाउंड्री के तारों में पास से गुजर रही बिजली लाइन के सपोर्ट तार में करंट उतर आया। इससे करंट खेत में लगे लोहे के तारों में फैल गया। खेत से गुजर रहीं तीन गाय और दो बैल करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। जैतीपुर पुलिस ने गोवंशीय पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया। संवाद