फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले सही होंगी खुदी सड़कें, फिर होगा आगे का काम

Wed, 07 Feb 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सदर थाने में हुई बैठक में मौजूद प्रशासनिक अ​धिकारी व व्यापारी। प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीवर लाइन बिछाने के बाद खोदकर छोड़ी गई सड़कों को 24 घंटे के अंदर ठीक कराने के बाद ही आगे का काम शुरू होगा। व्यापारियों के प्रदर्शन के बाद बैठक लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से शहर में सड़कों को खोदकर सीवर लाइन बिछाने काम किया जा रहा है। जिन स्थानों पर सीवर लाइन बिछा दी गई, उन सड़कों की मरम्मत किए बिना ही दूसरी जगह सड़क खोद डाली गईं। इसकी वजह से पूरे शहर की सड़कें खुदी पड़ी हैं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में सड़कों के खुदे होने से व्यापार भी ठप हो गया। इससे नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट व नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। तब जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और शाम को ही सदर थाने में बैठक बुलाकर सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा व सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने जल निगम के अधिकारियों व व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों के साथ समस्या के समाधान पर विचार विमर्श किया। इस दौरान व्यापारियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताए गए 11 स्थानों की सड़कों की मरम्मत और सभी रोड पर मेन होल के टेपर बनाने के निर्देश जल निगम के अधिकारियों को दिए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि 24 घंटे में यह कार्य पूरा कराने के बाद ही सीवर लाइन के लिए खोदाई कराई जाए। इस पर सभी ने सहमति जताई है।




इन स्थानों पर है यह स्थिति
- बहादुरगंज मशीनरी मार्केट में खोदे हुए मार्ग पर काम हो जाने के बाद मिट्टी व मलबा पड़ा हुआ है। जिसकी वजह से दल-दल हो गई। एसपी कॉलेज से निशात टॉकीज रोड पर भी यही हाल है। इसकी वजह से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी तरह से बहादुरगंज से मशीनरी मार्केट रोड पर मलबा पड़ा होने से दुकानदार अपनी दुकानें भी नहीं खोल पा रहे। जबकि तारीन टिकली में ट्रांसफार्मर के पास सीवर लाइन बिछाने के बाद पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। अंटा चौराहे से कचहरी रोड पर रोड क्षतिग्रस्त होने के कारण पानी भरा हुआ है जिससे निकलना मुश्किल है। लोहामंडी तिराहे पर काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं और दिनभर धूल उड़ती रहती है। सदर बाजार में सिटीकार्ट से खिरनीबाग रोड पर खोदाई के बाद सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया। जबकि सीतापुर आंख के अस्पताल के पास सड़क बैठ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें