फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 200 लाभार्थियों को जारी नहीं हुई पहली किस्त

Fri, 19 Jan 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 लाभार्थियों की पहली किस्त तकनीकी कारणों से फंस गई है। इससे उनके आवास का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। डीआरडीए विभाग ने इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

जिले को 29562 प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। सर्वे के आधार पर कई माह पहले लाभार्थियों का चयन किया गया था। इसके बाद 29362 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त की रकम पहुंच गई। जबकि, 200 पात्रों को इसका लाभ अभी नहीं मिला है। पीडी अवधेश राम ने जांच कराई तो पता लगा कि कुछ पात्रों का खाता नंबर गलत है तो किसी का आधार कार्ड नंबर सही नहीं है। इस वजह से उनके खाते में किस्त नहीं पहुंची। बताया कि किस्त शासन से ही जारी होती है। वर्तमान में बंडा ब्लॉक के 44, मिर्जापुर 42, जैतीपुर 23, कलान 23, भावलखेड़ा के पांच, ददरौल के चार, जलालाबाद के चार, कांट के नौ, खुदागंज कटरा के नौ, खुटार के दो, मदनापुर सात, निगोही के तीन, पुवायां के तीन, सिंधौली के 15 और तिलहर के सात लाभार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें