मुखबिर की सूचना पर गांव लालपुर तिराहे से गांव कुइयां किरतापुर के बलजीत सिंह, रोहित, प्रशांत, महुआ पाठक के सईम और गांव कैमहरा के नीतेश को पकड़ा गया है। उनके पास से सौर पैनल भी बरामद हो गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शाहजहांपुर के पुवायां पुलिस ने ढाई माह तक चोरी की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की। सोलर पैनल चोरी करने वालों को एक दिन पहले पकड़ लिया। इसके बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। बाद में चोरी का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एनसीसी यूपी की ओर से जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पानी की टंकी, पाइप लाइन आदि का कार्य ठेके पर कराया जाता है। कंपनी का प्लांट गांव खिरिया पाठक में है। प्लांट से 27 अक्तूबर की रात 550 वॉट के तीन सौर पैनल एंगल सहित चोरी हो गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। दो दिन पूर्व चोरों ने सौर पैनल बेचने का प्रयास किया तो लोगों की सूचना पर पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया। सौर पैनल बरामद कर लिए थे।
इसके बाद 20 दिसंबर की शाम 5.26 पर सुपरवाइजर अमन खान की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने 21 दिसंबर की सुबह साढ़े छह बजे चोर पकड़ने का दावा किया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय के अनुसार 21 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर गांव लालपुर तिराहे से गांव कुइयां किरतापुर के बलजीत सिंह, रोहित, प्रशांत, महुआ पाठक के सईम और गांव कैमहरा के नीतेश को पकड़ा गया है। उनके पास से सौर पैनल भी बरामद हो गए हैं।