फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोशनगंज मोहल्ले में दो पक्षों में हुई फायरिंग, एक घायल

Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रोशनगंज में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसके सिर में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया कि पांच जून की रात करीब सवा दस बजे कोटेदार नरेश का बेटा सुमित कोहली और उसका भाई यश कोहली उनकी गली में राजपूत से झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच सुरेश लघुशंका करने के लिए घर से बाहर निकले। तभी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली सुरेश के सिर में लग गई। दूसरी ओर रोशनगंज के रोबिन यादव ने सुमित और यश कोहली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रोबिन के अनुसार, उनके मित्र अमन यादव, उनका भांजा राज राजपूत पूर्व में हुए विवाद में सुमित कोहली से समझौता करने गए थे। रोबिन और अंश भी साथ थे। इस बीच सुमित और यश ने फायरिंग कर दी। अंश दीक्षित को भी घायल हुआ है। इधर, नरेश कुमार ने रोबिन यादव, अभिषेक उर्फ बाली, अमन यादव, लखन, राज राजपूत और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हमलावरों ने नशे में उनके घर के सामने गालीगलौज की। विरोध करने पर फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें