फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ब फूटकर गिरने से खुटार में आतिशबाजी की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुटार के नखासा बाजार में आतिशबाजी की दुकान में आग लगने से खलबली मच गई। दमकल यूनिट की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया। इसके अलावा दिवाली की रात 11 स्थानों पर आग लगी है। झोपड़ी, पुआल और पराली में आग लगने की सूचना पर दमकल यूनिट की टीम दौड़ लगाती रही।
विज्ञापन

खुटार के नखासा बाजार में आतिशबाजी का मार्केट लगाया गया था। दुकानों पर बिजली के बल्ब लगाकर रोशनी की गई थी। रविवार शाम करीब सात बजे दुकानों के लिए बिजली की सप्लाई को शुरू किया गया। इस बीच रामू गुप्ता की दुकान पर बल्ब फूटकर गिर गया। उसकी चिंगारी पटाखों पर गिर पड़ी। जिसके बाद पटाखे फूटना शुरू हो गए। अचानक से पटाखों के फूटने से पूरी बाजार में खलबली मच गई। तभी वहां पर पहले से तैनात की गई दमकल यूनिट की टीम ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया। शुक्र यह रहा कि आसपास की दुकानों तक आग नहीं फैल पाई। सीएफओ रेहान अली ने बताया कि दुकानदार ने सस्ता बल्ब लगा रखा था। पटाखे फूटते ही आग पर काबू पा लिया गया।
आतिशबाजी की चिंगारी से टेंट की दुकान व कार में लगी आग
दिवाली की रात आतिशबाजी की चिंगारी से 11 स्थानों पर आग लगी। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा में सोमवार रात चिंगारी गिरने से कोठरी जल उठी। कोठरी में सूप बनाने की सामग्री रखी थी। पीड़ित पूजा पत्नी प्यारे लाल ने बताया कि उसका एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

इसी तरह तिलहर में गुरुद्वारे के पास खड़ी कार जल गई। कार मोटर पार्ट्स के व्यापारी की बताई गई। बताते हैं कि आतिशबाजी जलाते समय कार के पिछले हिस्से में आग लग गई। सूचना आने के बाद फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके अलावा कांट के रावतपुर गांव में टैंट की दुकान, जलालाबाद के गांव हरेवा में मकान, पुवायां के गांव चुसैटा व गदानिया में पुआल, खुटार के सिल्वापुर, सुफारी में पराली, सिंधौली के चेना व रधौली रोड व निगोही के चेना रुरिया में झोपड़ी में आग लगी है। मंगलवार को रोजा के हथौड़ा गांव में गन्ने के खेत में आग लगा दी। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।
पटाखे की चिंगारी से घर में तबाही
भावलखेड़ा। ग्राम जलालपुर में दीपावली की रात पटाखे की चिंगारी से अचानक आग लगने से काश्तकार मुकेश वर्मा के घर में रखा सामान और तीस हजार रुपये जल गए। रात में आग लगने के बाद ग्रामीण अपने घरों से पानी की बाल्टियां लेकर आ गए। करीब एक घंटे के बाद आग बुझाई जा सकी। दमकल यूनिट भी पहुंची। गृहस्वामी मुकेश के मुताबिक आग से घर में रखे कपड़े और तीस हजार रुपये जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें