बंडा। चूल्हा जलाते समय लगी आग से झुलसी महिला की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
गांव चिकटिया निवासी स्व. साहब सिंह की पत्नी नन्हीं देवी (65) शुक्रवार शाम चूल्हा जला रहीं थीं। अचानक केरोसिन गिरने से आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गईं। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी गए, जहां से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। संवाद