थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव खमरिया में शनिवार को खाना बनाते समय महिला झुलस गई। गंभीर हालत में उसे तिलहर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। खमरिया गांव निवासी सूरजपाल की शादी बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी सोमपाल की बेटी आशा देवी से आठ साल पहले हुई थी। शनिवार को दोपहर करीब तीन बजे घर में अकेली आशा रसोई गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक वह आग की चपेट में आ गईं। परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से आशा के कपड़ों में लगी आग बुझाई। आनन-फानन में उसे तिलहर पीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने आशा को मृत घोषित कर दिया। मृतका के चार साल का बेटा जितिन और एक साल की बेटी है। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले उसकी ससुराल पहुंच गए।