फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भवनों में अग्निशमन उपकरण गायव

Wed, 06 Sep 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
Govt Treasory
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में महत्वपूर्ण दस्तावेजों समेत अन्य संपत्तियों को आग से बचाने को अफसर लापरवाह बने हैं। कलक्ट्रेट और विकास भवन में विभिन्न विभागों के करीब दो दर्जन कार्यालय हैं। उनमें आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं और जो हैं, वे बदहाली के शिकंजे में होने से उनकी केवल निशानियां बाकी बची हैं। कलक्ट्रेट कैंपस में कोषागार के पास आग बुझाने में काम आने वाली बालू की बाल्टियां खाली टंगी हैं, जबकि रिकार्ड रूम के सामने बालू की बाल्टियां ही नदारद हैं और उनका स्टैंड सूना पड़ा है। उधर, विकास भवन के तीनों तलों पर अग्निशमन यंत्र टांगने को दीवारों पर बनाई गई खूंटियां सूनी पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें