बंडा। अचानक लगी आग से पांच घर जल गए, जिससे भारी नुकसान हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
गोमती नदी किनारे बसी गौंटिया में कुछ परिवार छप्परदार घर में रहते हैं। शनिवार दोपहर अचानक गांव के संदल अली के घर में आग लग गई। तेज हवा चलने से कुछ ही पलों में आग वहीं के मोहम्मद इरफान, लियाकत, सद्दाम हुसैन, अलीदा के घरों तक पहुंच गई। चीख पुकार मचने पर जमा हुए लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस के बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मगर तब तक पांचों घरों में रखा सारा सामान जल गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इसकी जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे विधायक चेतराम ने पीड़ित परिवारों को एक- एक हजार रुपये की मदद दी है। विधायक ने सरकारी मदद दिलाने का भी भरोसा दिया है।