फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परचून के खोखे में लगाई आग, बालक झुलसा

Sat, 03 Jun 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव विनौरिया में एक व्यक्ति ने परचून के खोखे में आग लगा दी। खोखे में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। टॉफी लेने आया छह वर्षीय बालक भी झुलस गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव के अशोक ने बताया कि उनका गांव में परचून का खोखा है। गांव का ही एक व्यक्ति बंडल-माचिस लेने आया। रुपये मांगने पर उसने खोखे में आग लगा दी। सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव के ब्रजेश का छह वर्षीय पुत्र आशीष दुकान पर टॉफी लेने आया था, वह भी लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आशीष को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें