फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छह दुकानों में लगी आग, सूचना के दो घंटे बाद पहुंचा दमकल वाहन

Mon, 22 Apr 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मिर्जापुर में आग लगने पर दुकानों से उठ रही लपटें। संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। बहरिया मार्ग पर स्थित छह दुकानों में रविवार दोपहर आग लग गई। लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। इस पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बहरिया रोड के किनारे तमाम खोखे रखे हैं, जिनमें किराना, कॉस्मेटिक, कपड़े आदि की छह दुकानें संचालित थीं। उनके पीछे खेत है। सहालग होने से इस समय दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ थी। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दुकानों के पीछे आग की लपटें उठने लगीं। दुकानदार कुछ समझ पाते तब तक लपटें विकराल हो गईं। आग ने एक-एक कर सभी दुकानों को आगोश में ले लिया।
बिजली के तार में आग लगने से आपूर्ति भी ठप हो गई। भीषण आग लगने से सड़क पर भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानों से सामान निकालकर सड़क पर फेंकने लगे। लोगों ने बाल्टियों में नाले और नल से पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।सूचना देने के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। व्यापारियों ने दमकल कर्मियों से देर से आने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यदि समय से फायर ब्रिगेड आ जाती तो जल्द आग पर काबू पाया जा सकता था।
विज्ञापन

आग से आमिर, सुनील कुमार, शानू, चंदन, जगदीश व शामिर के खोखे जलकर राख हो गए। आग बुझाते समय व्यापारी पंकज पांडेय, आमिर, रियाजुद्दीन, सुरजीत आग से झुलस भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें