फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंच लाइन में लगी आग, आधी रात तक नहीं आई बिजली

Fri, 17 May 2024 04:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
हथौड़ा में लाइन को सही करते कर्मचारी। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्मी बढ़ते ही लोकल फाल्ट ने उपभोक्ताओं को परेशान करना शुरू कर दिया है। बंच लाइन में आग लगने से बिजली गुल हो गई। कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति को शुरू कराया।
विज्ञापन

रोजा उपकेंद्र के हथाैड़ा बुजुर्ग गांव में बैंक के पास रात करीब साढ़े दस बजे बंच लाइन जल गई। इसके चलते रात साढ़े दस से एक बजे तक बिजली गुल रही। रात में अवर अभियंता ने मौके पर पहुंचकर आपूर्ति को बहाल कराया। बृहस्पतिवार को दिन में बहादुरगंज उपकेंद्र के विकास भवन फीडर के तहत कचहरी गुरुद्वारा के सामने से निकली बंच लाइन में आग लग गई।
लगातार आपूर्ति चलने व बंच के गर्म होने के चलते आग लगने से खलबली मच गई। इसके बाद 45 मिनट तक आपूर्ति को बंद कराकर टीम ने लाइन को दुरुस्त कराया गया। इधर, कचहरी के उपकेंद्र पर खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। बरेली से भेजे गए ट्रांसफार्मर को लगाकर आपूर्ति को बहाल किया।
विज्ञापन

-
फोरम के गठन के लिए आवेदन करें
शाहजहांपुर। मुख्य अभियंता वितरण बरेली क्षेत्र के स्तर पर उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का गठन किया जाएगा। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि मानक पूर्ण करने वाले उपभोक्ता सुबह दस से शाम पांच बजे तक बरेली में आवेदन कर सकते हैं। संवाद
-

आज दो घंटे बंद रहेगी बंडा की आपूर्ति : 132 केवी उपकेंद्र बंडा में शुक्रवार को शाम पांच से सात बजे तक शट डाउन रहेगा। पैना ट्रांसमिशन के एसडीओ ने बताया कि इस अवधि में मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। इसके चलते बंडा, खुटार, नानकपुरी, ढका की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें