शाहजहांपुर। तहसील सदर के जनरेटर कक्ष में रविवार की रात 11ः30 बजे आग लग गई। जनरेटर की केबल में आग की लपटें उठती देखकर लोगों ने चौक कोतवाली में सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। अफसरों ने बताया कि आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। संवाद