अल्हागंज। नगर पंचायत के वार्ड साहबगंज में शनिवार रात सुरेश बाबू के छप्परदार मकान में आग लग गई। घरेलू सामान व नकदी जलकर राख हो गई। दो मवेशी भी आग की चपेट में आ गए। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे और पंप की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। संवाद