शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मक्कू बजरिया में शुक्रवार की रात एक एंबुलेंस में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। इसके अलावा एक और एंबुलेंस में भी आग लगी थी। उसे भी लोगों ने काफी मशक्कत कर बुझाया। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि आग लगाने की घटनाएं शार्ट सर्किट की वजह से हुईं। संवाद