शाहजहांपुर। लोकसभा और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सेंट पॉल्स स्कूल में 15, 16 और 18 अप्रैल को कार्मिकों को ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया। इसमें अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों को 19 अप्रैल को प्रशिक्षण का मौका दिया गया था। इसमें भी अनुपस्थित रहने वाले 15 कार्मिकों के खिलाफ एडीएम न्यायिक राशिद अली ने एफआईआर के आदेश दिए। तहरीर थाना सदर बाजार में भेजी गई है। इसमें जयजयराम, मनोज पांडेय, विजय कुमार, लालाराम, नितिन सिरोही, शमीम अहमद, राहुल दिवाकर, अवधेश कुमार, रामसेवक, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, चंद्रशेखर, मंगाराम, अवनीश कुमार, रविंद्र कुमार, हेेमंदु कुमार शामिल हैं। एडीएम न्यायिक ने कहा कि सभी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 132 तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद