फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में दो उपभोक्ताओं पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्थित 33 केवी बिजली उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता केके पटेल के नेतृत्व में विभागीय टीमों द्वारा बुधवार को चलाए गए कनेक्शन चेकिंग अभियान के दौरान दो उपभोक्ता मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली जलाते पाए गए। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जेई के अनुसार चेकिंग के दौरान मोहल्ला विजयपुर रेती निवासी मुन्नी देवी पत्नी देवीदीन और तारीन गाड़ीपुरा निवासी सायरा बानो पत्नी हबीब के कनेक्शनों पर मीटर से पहले केबिल कटे पाए गए। यही नहीं, केबिल के काटे गए हिस्सों से घरों की लाइन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल होता मिला। उन्होंने बताया कि दोनों उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर कराने के साथ आठ ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए, जिन पर दस हजार रुपये और इससे अधिक बिजली राजस्व बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें