फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ सिपाहियों को धमकाने का मुकदमा

Sat, 05 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
मुकदमा
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस नेशाहजहांपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव और उनके बंदी भाई अभय यादव समेत 15-20 समर्थकों के खिलाफ बंदी को छुड़ाने को कोशिश करने और सिपाहियों के जान से मारने की धमकी देने के आरोप में  मुकदमा दर्ज हो गया है। आरोप है कि उन्होंने अपने बंदी भाई को जबरन ले जाने का प्रयास किया। सिपाहियों के विरोध पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव का छोटा बेटा अभय यादव दुराचार के मामले में जेल में बंद हैं। शनिवार को अभय यादव की एडीजे 25 कोर्ट में पेशी थी। अभय को जेल से कोर्ट ले जाने की पुलिस लाइंस में तैनात सुशील कुमार और संजीव कुमार की ड्यूटी थी। सुनील ने थाने में दी तहरीर में बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद के वह सत्र न्यायालय गेट पर पहुंचे। वहां अभय यादव के छह-सात दोस्त पहुंच गए और उसे जिला पंचायत के घर ले जाने का दबाव बनाने लगे। सिपाही सुनील ने सुरक्षा का हवाला दिया तो वे लोग अभय को पंखी होटले खाना खाने के लिए ले जाने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच वह पैदल चलते-चलते बिस्मिल पार्क के पास पहुंच गए। इतने में  जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप  15-20 समर्थकों के साथ पहुंच गए और अभय यादव को छुड़ाकर जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे। सिपाहियों के अनुसार, उनके विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि वह जिले भर के पंचायत के अध्यक्ष हैं और नौकरी करना सिखा देंगे। किसी तरह से बचकर ये अभय यादव को जेल ले जाने लगा तो अध्यक्ष ने देख लेने की धमकी दी। इस मामले में थाना सदर बाजार पुलिस ने धारा 147,225,511, 353,504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


- सिपाही की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले विवेचना सही पाए जाने पाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- केके वर्मा, थाना प्रभारी, थाना सदर बाजार
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें