फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नगर पालिका की जमीन पर निर्माण कराने पर एफआईआर

Mon, 06 May 2024 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। नगर की बाजार पोटरगंज में पालिका की जमीन पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



ईओ कल्पना शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि प्रमोद कुमार गुप्ता निवासी पोटरगंज ने बाजार पोटरगंज में अपनी पूर्व निर्मित विवादित दुकान के निकट स्थित पालिका की रिक्त भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कार्य करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पालिका भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए 20 अप्रैल को नोटिस जारी किया गया था।
आरोप है कि अतिक्रमणकर्ता ने नोटिस प्राप्ति के बाद भी अवकाश के दिनों में निर्माण कार्य जारी रखा। ईओ के मुताबिक, इस संबंध में एसडीएम के निर्देशन पर उन्होंने स्वयं पालिका टीम व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया गया था। इसमें राजस्व टीम ने अवगत कराया कि स्थल पर हो रहा कार्य पालिका की शासकीय भूमि के अंश भाग पर हो रहा है। कहा कि निर्माण न रोकने पर 23 अप्रैल को फिर से नोटिस दिया गया। फिर भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी प्रमोद कुमार गुप्ता ने नगर पालिका द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने किसी व्यक्ति से भूमि खरीदी थी। नगर पालिका का उसमें कोई भी अंश भाग नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें