कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित भजन संध्या में उपस्थित वित्त मंत्री सुरेश क
शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण मंदिर का इतिहास पत्रिका का विमोचन किया। उन्होंने मंदिर के प्रथम तल पर पुनर्निर्मित हॉल का फीता काटकर लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने श्री राधाकृष्ण दरबार में शीश नवाया। मंत्री का स्वागत मंदिर कमेटी के सदस्यों और पार्षदों ने पटका पहनाकर किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कृष्णानगर कॉलोनी के इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रेम नारंग, कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज, युवा सेवा समिति के प्रधान संजीव सचदेव, रोमी आनंद, सुरेंद्र सेठी, अनिल कक्कड़, दीप गुप्ता, विनोद सचदेव आदि मौजूद रहे। संवाद