फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वित्त मंत्री ने प्रस्तावित सेटेलाइट बस अड्डा स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र रोजा के अहमदपुर नियाजपुर में प्रस्तावित सेटेलाइट बस अड्डा स्थल का वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो हजार से अधिक वर्ग मीटर में बनाए जा रहे बस अड्डा का कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश वित्त मंत्री ने कार्यदायी संस्था जन निगम और सीएनडीएस के अधिकारियों को दिए। अहमदपुर नियाजपुर में मेजबान होटल के पास कार्यदायी संस्था जल निगम सीएनडीएस द्वारा लगभग पांच करोड़ की लागत से सेटेलाइट बस अड्डा बनाया जाना है। इसके बाद वित्त मंत्री ने शाहजहांपुर बस अड्डा का निरीक्षण किया। इसमें यात्रियों के बैठने की व्यवस्था, बसों की संख्या, बस पार्किंग स्थल, परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर देख रोडवेज एआरएम आरएस पांडेय की सराहना की। एआरएम रोडवेज के रोडवेज वर्कशॉप पर कार्य शुरू कराए जाने के अनुरोध पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें