फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारी दिवस घोषित करने पर वित्त मंत्री का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में घोषित किए जाने पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के साथ वित्त मंत्री का आभार जताया। उन्होंने आभार पत्र व अंगवस्त्र और चंदन की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

दुआ ने महापौर अर्चना वर्मा को चंदन की माला भेंट की। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आठ अक्तूबर 2022 को शाहजहांपुर में बैठक में व्यापार मंडल ने यह मांग की थी कि श्रमिक दिवस और शिक्षक दिवस आदि मनाते हैं। व्यापारियों का दिवस मनाने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में धर्मपाल रैना, सुरेंद्र सेठी, रोहित अग्रवाल, शहबाज खां, राजीव गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, गौरव बल्लभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें