शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डीजी शक्ति योजना के अंतर्गत टेबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार, डॉ.महेंद्र गंगवार, सीएमएस डाॅ.शैलेंद्र कुमार आदि ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
मंत्री ने युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में दीपक रस्तोगी, डॉ.सुशील वर्मा, अमित सक्सेना, डॉ.विशाल प्रकाश गिरी, डॉ.अमृता तिवारी व डॉ.पूजा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद