फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब के मन में एक ही सवाल, आखिर क्यों?: शादी से पहले होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर, अगले साल आनी थी बरात

Sat, 08 Jul 2023 08:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर

सार

लड़की की मां ने बताया दोनों की मंगनी की रस्म भी हो गई थी। अगले वर्ष शादी होने की बात तय हुई थी। 
विज्ञापन
शादी से पहले ही होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में एक अजब मामला सामने आया है। खुटार क्षेत्र में एक युवक अपनी होने वाली दुल्हन को शादी से पहले ही भगा ले गया। बताया जा रहा है कि एक गांव निवासी युवती की शादी कुछ दिन पहले ही युवक से तय हुई थी। छह जुलाई को युवती अचानक लापता हो गई है। युवती की मां के अनुसार जिस युवक से शादी तय हुई है, वही उसकी पुत्री को ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी जनपद लखीमपुर के थाना हैदराबाद क्षेत्र में तय की थी। मंगनी की रस्म भी हो गई थी। अगले वर्ष शादी होने की बात तय हुई थी। जिस युवक से शादी तय हुई थी, वह युवती से मोबाइल पर बात करने लगा। उन्होंने लोकलाज के कारण शादी से पहले युवक से बात करने पर एतराज भी जताया था, लेकिन पुत्री बात करती रही। युवक अक्सर युवती को फोन करता था, लेकिन परिवार ने कभी यह नहीं सोचा कि युवक ऐसी हरकत करेगा। 
विज्ञापन

महिला ने बताया कि छह जुलाई को उनकी पुत्री और बहू घर में अकेली थी। पुत्री दवा लेने की बात कहकर घर से चली गई और वापस नहीं आई। तलाश करने पर पता चला कि जिस युवक से शादी तय हुई थी, युवती उसके साथ ही चली गई है। महिला ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने और पुत्री का पता लगाने की मांग की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें