जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह। सूचना विभाग
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन और उनसे संबंधित इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी की कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने काम तेजी से न करने पर एजेंसी को काली सूची में डालने की चेतावनी दी। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल जीवन ग्रामीण को उचित भुगतान समय से कराने के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण से रेस्टोरेशन से संबंधित कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। डीएम ने मैनपॉवर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीडीओ पवन कुमार सिंह को सभी कार्यों पर नजर बनाए रखने और निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन ग्रामीण को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते में रेस्टोरेशन से संबंधित कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं दिखी तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज कलेक्शन बढ़ाने के लिए प्रदान की जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाएं। बैठक में सीडीओ एसबी सिंह, डीडीओ पवन कुमार सिंह, बीएसए रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।