शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दहेज विरोधी कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता मानवता वेलफेयर की अध्यक्ष नीरा श्रीवास्तव और जागृति प्रार्थना समूह की अध्यक्ष निधि बहल ने छात्राओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों और इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि विवाह में दिखावे और प्रतिस्पर्धा से बचना चाहिए, ताकि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा व पारुल यादव, प्रो. रूपांशुमाला, प्रो. दुर्गावती सिंह, भावेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद