आर्य महिला डिग्री कॉलेज में योग के आसन करतीं छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के अनुप्रयुक्त दर्शनशास्त्र विभाग के विद्यार्थियों ने छात्राओं को योग के आसन कराए। इस बीच योग से होने वाले फायदे भी बताए गए। बरेली से आए राहुल कुमार, पूनम पाठक और करुणा गुप्ता ने छात्राओं को योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभ बताए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आसन का अपना फायदा है। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी अनुराधा ने छात्राओं को योग के प्रति जागरूक किया। डॉ. संजीता अग्रवाल, डॉ. अरुणकांत पांडेय, डॉ. उमेश भारती आदि मौजूद रहे। संवाद