जीजीआईसी चौक में विभिन्न खेलकूद की विजेता छात्राओं को सम्मानित करतीं भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल
शाहजहांपुर। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में खेल वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने कबड्डी, दौड़, कुर्सी रेस में दम दिखाया। भजन, देशभक्ति गीत और लोकगीत गायन में भी धूम मचाई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता व प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं लगभग 31 छात्राओं को पुरस्कृत किया। नेहा मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में सह-नोडल शिक्षिका अंशु सक्सेना, शशि सुमन, पूजा देवी, पिंकी, इशिका, विमला वर्मा, आस्था वर्मा, प्रीति छाबड़ा आदि मौजूद रहीं। संवाद