आदर्श विकलांग कल्याण संस्थान ने पीड़ित विकलांग महिला को सहायता प्रदान की है।
संस्थान के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेयी ने बताया कि विकास खंड कांट के मोहल्ला अभायन निवासी विकलांग महिला शहनाज के घर में 26 अप्रैल को आग लग गई थी, जिसमें उसके घर का सामान, राशन, कपड़े आदि जलकर नष्ट हो गए थे। दोनों पैरों से विकलांग शहनाज ने लाला राम चरन लाल धर्मशाला खिरनीबाग पहुंचकर मदद मांगी, जिस पर वाजपेयी ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल शहनाज और उसके बच्चों के लिए वस्त्र, बर्तन, विस्तर, राशन सामग्री आदि का प्रबंध किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही डीएम से भी मदद की गुहार करेंगे। इस अवसर पर हरीशरण वाजपेयी, अशोक सिंह, अरविंद गुप्ता, नरेंद्र सक्सेना, प्रमोद प्रमिल, राजेश सक्सेना, रजनीश शुक्ला, मुकेश यादव, सत्य नारायण मिश्रा, बिरजू पटेल, सुशील गुप्ता उर्फ गुड्डू आदि का सहयोग रहा।