फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन के नीचे दुकानों से हादसे की आशंका

Tue, 27 Aug 2024 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे पर हाईटेंशन लाइन के नीचे लकड़ी के खोखों में दुकानें संचालित की जा रही हैं। इससे वहां हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। हाल ही में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने अभी तक वहां से खोखे हटाने की कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


चौराहे पर हरदोई रोड वाली लेन में कई लोगों ने खोखों में दुकानें खोल ली हैं। इन दुकानों की ऊंचाई और ओवरहेड लाइन के तारों के बीच का अंतर बेहद कम है। कुछ लोगों ने बिजली के खंभों को भी दुकान के भीतर लेकर वहां की जमीन पर कब्जा कर रखा है। हाल ही में मोहल्ला सरायकाइयां के प्रियांशु जोशी की इसी हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से मौत हो गई थी। इन दुकानों में भीड़ भी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आंधी के चलते तार टूटकर गिरा तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें