शाहजहांपुर। सिटी पार्क उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन पर वसुलिया के पास बांस के टच होने के चलते फॉल्ट आ गया। इसके चलते करीब आठ हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति एक घंटे तक बंद रही। फॉल्ट आने पर कर्मचारियों ने हथौड़ा उपकेंद्र से लाइन को जोड़ लिया था जिससे उपभोक्ताओं को दिक्कत नहीं आए। संवाद