फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर हादसे में पिता व दो बेटों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्कशॉप से काम कर बाइक से लौट रहे थे पिता-पुत्र, शाम सात बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमानशाह निवासी इंतजार खां (55) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंतजार और उनके बेटे जुल्फिकार (25) और जरनैन (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

हाईवे पर मिश्रीपुर के पास इंतजार का ट्रक की बॉडी रिपेयरिंग का वर्कशॉप था। उनके साथ बेटे जुल्फिकार व जरनैन भी काम करते थे। सोमवार को शाम करीब सात बजे इंतजार वर्कशॉप बंद करके बाइक से अपने बेटों के साथ घर लौट रहे थे। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के पास उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर घायलों के पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। हादसे के बाद भारी भीड़ मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से दो थानों की पुलिस को अस्पताल में तैनात कर दिया गया। एसपी एस. आनंद ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें