फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पिता-पुत्र ने शहर के बाजार में भी खपाए थे नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली के डेलापीर में नकली नोटों के साथ पकड़े गए शहर के विवेक मौर्या की गिरफ्तारी के बाद टायर व्यापारी पिता-पुत्र का नाम प्रकाश में आने के बाद कई राज खुलने लगे हैं। पिता-पुत्र ने शहर के बाजार में नकली नोट देकर धोखाधड़ी की थी। उनके नाम मुकदमा दर्ज होने के बाद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को थाना सदर बाजार के मोहल्ला तिलहरजई निवासी विवेक मौर्या को बरेली के डेलापीर बाजार में इज्जतनगर थाने की पुलिस ने नकली नोटों के साथ पकड़ा था। उसने शहर के टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उनके पुत्र आयुष अरोड़ा के साथ होने का राज खोला था। विवेक के पकड़े जाने के बाद पिता-पुत्र कार से भाग आए थे।
पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बरेली पुलिस ने रवि अरोड़ा के घर छापा मारा लेकिन वहां ताला लगा था। मुकदमे में दर्ज कार गर्रा फाटक के पास से खड़ी मिली थी। राज खुलने के बाद कई व्यापारियों ने दबी जुबान बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर कोई नकली नोट चला गया।
विज्ञापन

बैंक में जमा करने जाने के दौरान नकली नोट बताकर वापस कर दिया। मायूस होकर नोट को किनारे रख दिया। हालांकि, बरेली की घटना का जिक्र आने के बाद व्यापारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि मामले की विवेचना बरेली पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें