पुवायां के गॉव घनश्यामपुर खुर्द में अपने घर पर मास्क बनाते पिता-पुत्र
- फोटो : AMAR UJALA
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पुवायां में कपड़े सिलने का काम करने वाले पिता पुत्र ने घर में मास्क बनाकर गरीबों को वितरित करने का काम शुरू किया है।
पुवायां के गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी संतकुमार शर्मा और उनका पुत्र अनुज शर्मा पुवायां कस्बे में टेलर की दुकान चलाते हैं। कोरोना की वजह से लोग घरों में कैद हैं तो ऐसे में इन पिता-पुत्र ने घरों में मास्क बनाकर गरीबों को वितरित करने का काम शुरू कर दिया है। दोनों अब तक लगभग तीन सौ मास्क बनाकर घनश्यामपुर खुर्द के अलावा आसपास के गांव हरदुआ, मीरपुर, बुझिया, गुधनी, लखनापुर में गरीबों को वितरित कर चुके हैं। पिता पुत्र के इस कार्य की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।