फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद पुलिस संभालेगी ढाईघाट माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 13 Jan 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत के प्रबंधन में ढाईघाट गंगातट पर लगने वाले माघ मेले की सुरक्षा का जिम्मा इस बार फर्रुखाबाद पुलिस पर रहेगा। इससे पूर्व मेले की सुरक्षा शाहजहांपुर की पुलिस करती थी।
विज्ञापन

ढाईघाट पर 21 जनवरी से शुरू हो रहे एक माह से भी अधिक समय तक चलने वाले माघ मेला रामनगरिया का स्थल चयन करने आए एडिशनल एसपी संजय कुमार ने बताया कि अब तक शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर में शामिल ग्राम चौंरा और शरीफपुर छिछनी को फर्रुखाबाद जिले में शामिल करने का गजट हो गया है। लिहाजा थाना शमशाबाद अंतर्गत आने वाले ढाईघाट मेले की सुरक्षा व्यवस्था फर्रुखाबाद पुलिस करेगी।
कलान तहसील के नायब तहसीलदार पंकज कुमार ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम शरीफपुर छिछनी और चौंरा ग्राम पंचायत को फर्रुखाबाद जिले के थाना शमशाबाद में शामिल करने के लिए शासन से गजट हो गया है। इस वजह से ढाईघाट माघ मेले की सुरक्षा व्यवस्था और स्थल चयन फर्रुखाबाद का प्रशासन करेगा। मिर्जापुर थाने के एसआई सुधीर कुमार तोमर ने भी बताया कि अब मिर्जापुर पुलिस अपने थाना क्षेत्र में आने वाले रोड की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें