फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एमएसपी समेत अन्य मांगों के लिए धरने पर बैठे किसान

Sun, 24 Mar 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एमएसपी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी शनिवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान में धरने पर बैठ गए। पुलिस किसानों और उच्च अधिकारियों से वार्ता कर किसानों को मनाने में जुटी है।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि किसान-मजदूर दिन रात मेहनत करके अन्न उत्पादन कर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते चले आ रहे हैं, लेकिन किसानों को न तो उसकी उपज का उचित मूल्य मिल पा रहा है और न ही मजदूरों को मजदूरी मिल पा रही है। यह दोनों वर्ग तंगहाली जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। किसान व मजदूर को पूर्ण कर्ज से मुक्त किया जाए।

मनरेगा योजना को कृषि के साथ जोड़ा जाए और 200 दिन का रोजगार व 700 रुपये मजदूरी प्रति दिन दी जाए। श्रम बोर्ड में जमा पड़ी करोड़ों की राशि मजदूर कार्डधारक की भलाई के लिए खर्च की जाए, मजदूर कार्ड धारक की लड़की की शादी के लिए दो लाख रुपये व मौत हो जाने पर पांच लाख सहायता राशि तत्काल दी जाए आदि मांगें रखीं। धरने पर सुखवीर सिंह, शिशुपाल सिंह, खुशीराम राठौर, प्रमोद वर्मा, रविंद्र सिंह, योगेंद्र पाल शाक्य, राम रहीस यादव, नेत्रपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें