फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीक अपनाकर किसान बढ़ाएं उत्पादन

Fri, 02 Feb 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुस्तिका का किया गया विमोचन। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना (गन्ना) के तहत अनुसूचित जाति उप योजना के अधीन कांट क्षेत्र के गांव कुर्रियाढोढो में गन्ना शोध परिषद की ओर से एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हुआ। इसमें किसानों को खेती में नवीन तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने का सूत्र बताया गया।
विज्ञापन

प्रोग्राम लीडर एवं गन्ना शोध के प्रसार अधिकारी डाॅ. संजीव पाठक ने बताया कि किसानों को गन्ने की नवीनतम तकनीक की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीक को अपनाकर मृदा उर्वरता को बनाए रखते हुए कम लागत में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने गन्ना विकास विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। प्रगतिशील कृषक कौशल मिश्र ने अपने गन्ना खेती के अनुभव साझा किए और गन्ना खेती मॉडल के बारे में बताया। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रतिनिधि विनीत मिश्र ने आभार जताया। तकनीकी प्रशिक्षण में डॉ. अरविंद कुमार ने गन्ना की किस्मों के बारे में, डॉ. जीएन गुप्ता ने मृदा परीक्षण के बारे में, डाॅ. श्रीप्रकाश यादव ने गन्ना उत्पादन की उन्नत शस्य तकनीकी के बारे में जानकारी दी। डाॅ. एके तिवारी ने गन्ने की बीमारियों के बारे में बताया। डाॅ. संजीव पाठक ने सिंगल बड एवं बड चिप विधि के बारे में जानकारी दी। एडीएम प्रशासन ने किसानों को गन्ने की लाल सड़न से बचाव के लिए ट्राइकोडडर्मा वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें